28
Jul
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कुलटी थाने की नियामतपुर पुलिस चौकी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राधानगर इलाके में चल रहे एक कथित अवैध लोहा कटाई कारखाने पर छापा मारा है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने लगभग 4,000 किलोग्राम (4 टन) ढलाई का सरिया (लोहे की छड़ें), एक गैस कटर मशीन, एक वजन करने वाली (वेट) मशीन और कटाई में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण बरामद कर जब्त किए हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध कारखाना बबलू साव नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से…
