सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री दर लागत से कम रखने के कारण वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ₹3,962.13 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है.
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को अपनी पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी साझा करते हुए यह आंकड़े जारी किए. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और इनपुट लागत के प्रभाव के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें न बढ़ाए जाने के निर्णय का सीधा असर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर देखने को मिला है.
