North Bengal

जलपाईगुड़ी के सांसद कोरोना संक्रमित

जलपाईगुड़ी के सांसद कोरोना संक्रमित

जलपाईगुड़ी के सांसद डाक्टर जयंत राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया खुद ही इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी में निर्वाचनी कार्य में मशगुल रहने के दौरान ही पिछले सोमवार से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया और बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह सात दिनों के होम आइसोलेशन में हैं।
Read More
विवेकानन्द क्लब ने मनाई स्वामी जी की 160वीं जयंती

विवेकानन्द क्लब ने मनाई स्वामी जी की 160वीं जयंती

गोसाईपुर के फरवानी जोत विवेकानन्द क्लब द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को मानते हुए विवेकानन्द की 160वीं जयंती मनाई गई। इस दिन क्लब प्रांगण झंडा फहराया गया, स्वामीजी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय गान के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने स्वामीजी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब के सभापति पद्मनाथ सिंह, क्लब के सचिव कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह, राजू बर्मन, कृष्ण बर्मन, विष्णु सिंह, हिमांशु सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Read More
मालदा में कोरोना के 360 नये मामले

मालदा में कोरोना के 360 नये मामले

जिले में संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। मंगलवार को मालदा में 360 कोरोना के मामले सामने आते हैं। मालदा मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में 715 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें 360 लोग संक्रमित पाये गये। इधर सोमवार सुबह से ही मालदा मेडिकल कॉलेज के फ्लू कार्नर स्वाब परीक्षण के लिए लोगों की लंबी लाइन देखी गई। इधर कोरोना के बढ़ने के कारण मालदा के नौ इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
Read More
सिलीगुड़ी के महापल्ली में लगी आग, घटना स्थल पर पहुंचे दमकल के तीन इंजन

सिलीगुड़ी के महापल्ली में लगी आग, घटना स्थल पर पहुंचे दमकल के तीन इंजन

सिलीगुड़ी के महाकाल पल्ली में भयावह आग लग गई। खबर पाकर मौके पर दमकल के तीन इंजन पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के 10 नम्बर वार्ड के महाकाल पल्ली के एक अॉक्सीजन सिलिंडर के गोदाम से धुआं निकलते देखा। पहले लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। जिस कारण लोगों में आतंक व्याप्त हो गया। खबर पाकर मौके पर दमकल के तीन इंजन पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद दलकलकर्मियों ने काफी हद तक आग को काबू…
Read More
अलीपुरद्वार इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ कोरोना का बूस्टर डोज देने का कार्यक्रम

अलीपुरद्वार इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ कोरोना का बूस्टर डोज देने का कार्यक्रम

अलीपुरद्वार इंडोर स्टेडियम में सोमवार से बूस्टर डोज देने का कार्यक्रम शुरू हो गया| जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय जिले के 2000 कोरोना फाइटर्स यानी स्वास्थ्य कर्मियों एवं पुलिसकर्मियों समेत जिले के 60 अन्य लोगों को बूस्टर डोज दिया गया | अलीपुरद्वार इंडोर स्टेडियम में सुबह से जिला पुलिस के कई जवानों ने आकर बूस्टर डोज लिया।
Read More