North Bengal

सामान से भरा एक ट्रक हुआ बरामद , तीन गिरफ्तार

सामान से भरा एक ट्रक हुआ बरामद , तीन गिरफ्तार

ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने चोरी के सामान से भरी एक ट्रक बरामद की | इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी इलाके के तीन बदमाशों ने पुराने मालदा सदरघाट इलाके से फैंसी अंदाज में चोरी कर ली| पुलिस ने शनिवार रात ट्रक मालिक के आरोपों की जांच शुरू की। पुलिस ने उसे सोमवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर चंगरबंधा इलाके से छुड़ाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात ट्रक मालदा गाजोल टोल प्लाजा पार करने के बाद से ट्रक के मालिक को ट्रक की कोई खबर नहीं मिली है| ट्रक…
Read More
जरूरतमंदों में बांटे शीत वस्त्र

जरूरतमंदों में बांटे शीत वस्त्र

नये वर्ष में जम कर ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए बामनगोला कृषि बाजार कल्याण समिति के सदस्य गर्म कपड़े लेकर हाजिर हुए। बुधवार को मालदा के बामनगोला के तितपुर कृषि मंडी में जरूरतमंदों में शीत वस्त्र वितरण किया गया। समिति की ओर से इस दिन 200 महिला पुरुषों को शीत वस्त्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बामनगोला पंचायत समिति के सभापति सिरीन अख्तर बानो, बामनगोला ब्लॉक के अधिकारी राजू कुंडू, ब्लॉक कृषि अधिकारी इन्द्रनील सेन शर्मा और विशिष्ठ समाजसेवी अशोक सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।
Read More
लाकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने की माइकिंग

लाकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने की माइकिंग

राज्य सरकार के निर्देश के बाद लॉकडाउन को सफल‌ बनाने के लिए मालदा थाना की पुलिस रास्ते पर उतरी। सोमवार को पुराना मालदा शहर में खुद मालदा थाना के आईसी हीरक विश्वास ने खुद माइक हाथ में लेकर लॉकडाउन और कोरोना के प्रति सतर्क किया। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें मास्क भी दिया गया। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जायेगा।
Read More
डॉ मोहन का डायबिटीज स्पेशलिटीस सेंटर अब सिलीगुड़ी में

डॉ मोहन का डायबिटीज स्पेशलिटीस सेंटर अब सिलीगुड़ी में

भारत में सबसे बड़ी डायबिटीज चेन, डॉ मोहन के डायबिटीज स्पेशलिटीस सेंटर ने अब उत्तर बंगाल के लोगों के लिए सिलीगुड़ी में सेवोके रोड पर रिलायंस ज्वेल्स के ऊपर, होटल सचित्र के सामने अपना कंप्रेहेंसिव केयर सेंटर शुरू किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि , प्रख्यात गाईनेकोलॉजिस्ट और न्यू रामकृष्ण सेवा सदानंद के प्रमुख डॉ. जी.बी. दास थे और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सिलीगुड़ी ग्रेटर लायंस आई हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ राजेश सैनी थे, उनकी टीम के साथ डॉ मनोदीप आचार्य की उपस्थिति भी थी। सिलीगुड़ी में केयर सेंटर एक छत के नीचे डायबिटीज की…
Read More
दस लाख रुपये के सोने के साथ चार गिरफ्तार

दस लाख रुपये के सोने के साथ चार गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस ने दस लाख रुपये के सोने के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बताते चले जलपाईगुड़ी के कई इलाकों में पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं घट रही है . पुलिस ने घटना की जांच करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया। उसके पास से 204 ग्राम सोना बरामद किया गया । बदमाशों ने चोरी हुए सोने को बिक्री के लिए पिघला दिया था । पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया…
Read More