North Bengal

ट्रैक्टर के धक्के से वृद्ध की मौत, दो घायल

ट्रैक्टर के धक्के से वृद्ध की मौत, दो घायल

एक तेज गति से जा‌रहे ट्रक के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसके दो पड़ोसी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद से इंग्लिश बाजार थाना के कोतवाली ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुर में तनाव व्याप्त हो गया। सोमवार सुबह घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पथावरोध कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम तुरंत ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने और इलाके से मिट्टी ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की। खबर पाकर मौके कर इंग्लिश बाजार थाने की पुलिस पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों…
Read More
मालदा जिला छात्र परिषद ने तत्काल सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने की मांग को लेकर दिया धरना

मालदा जिला छात्र परिषद ने तत्काल सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने की मांग को लेकर दिया धरना

मालदा जिला छात्र परिषद ने कोविड नियमों के अनुपालन में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों को तत्काल फिर से खोलने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है| शनिवार को मालदा जिला छात्र परिषद ने शहर के रथबाड़ी इलाके में धरना दिया| जिलाध्यक्ष मंटू घोष के नेतृत्व में छात्र परिषद के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए धरना में शामिल हुए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष मंटू घोष ने कहा कि उनका आंदोलन स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को कोविड नियमों के अनुसार तत्काल फिर से खोलने की मांग को लेकर है|
Read More
जलपाईगुड़ी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान गिरकर पहुंचा आठ डिग्री

जलपाईगुड़ी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान गिरकर पहुंचा आठ डिग्री

21 जनवरी से 31 जनवरी तक राज्य में शीत लहर के कारण तापमान गिरने की मौसम विभाग ने सूचना जारी की थी और इसी के अनुसार, तापमान काफ़ी गिर गया है और शुक्रवार से इसका प्रभाव देखा जा रहा है। जलपाईगुड़ी में शुक्रवार को जलपाईगुड़ी में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का तापमान डिजिटल बोर्ड पर के अनुसार सुबह 6.35 बजे तापमान आठ डिग्री था। ठंड के साथ हवा भी चल रही है और ठंड से बचने के लिए रास्ते के किनारे लोगों को अलाव तापते देखा जा रहा है। साथ ही चाय की दुकानों में भी लोगों का जमघट देखा गया।
Read More
पापिया घोष कर रही जमकर चुनाव प्रचार ,तृणमूल उम्मीदवार की जीत का दावा

पापिया घोष कर रही जमकर चुनाव प्रचार ,तृणमूल उम्मीदवार की जीत का दावा

तृणमूल कांग्रेस की दार्जीलिंग जिलाध्यक्ष पापिया घोष ने कहा सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी | उन्होंने कहा की लड़ाई कठिन है, तृणमूल जीत को लेकर पूरी तरह आशान्वित है । उन्होंने कहा सिलीगुड़ी  नगर निगम के 19 नंबर वार्ड को वामपंथियों का गढ़ कहा जाता है। दो बार से इस वार्ड से वामपंथी उम्मीदवार मौसमी हाजरा जीत दर्ज की हैं | उन्होंने वार्ड के लोगों के बीच काफी पहचान बनाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने विकास का काफी काम भी किया है। इस बार तृणमूल उम्मीदवार बिमल घोष सत्ताधारी पार्टी के टिकट पर चुनाव…
Read More
दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का ससुरालियों पर आरोप

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का ससुरालियों पर आरोप

दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप उसके पति सहित ससुरालियों पर लगा है। घटना मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के रथबाड़ी ग्राम पंचायत के आइलपाड़ा इलाके की है। शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव आइलपाड़ा के एक आम बागान के पास तालाब के किनारे से बरामद किया गया।पुलिस व स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतका का नाम यासमीन बीबी (25) था। तीन साल पहले उसकी शादी बागीचा पाड़ा के रहने वाले मुकशेद शेख के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही यासमीन पर उसके पति और ससुराल वाले दहेज…
Read More