North Bengal

माल नदी में विसर्जन के दौरान हुए हादसे की होगी उच्च स्तरीय जाँच: डीएम 

माल नदी में विसर्जन के दौरान हुए हादसे की होगी उच्च स्तरीय जाँच: डीएम 

जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बोस ने मालबाजार में माल नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे को लेकर शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि माल नदी पर कोई बांध नहीं बनाया गया है। उस नदी में पानी कम रहता है, इसलिए मूर्ति के सुव्यवस्थित विसर्जन के लिए लिए वहा चैनल (नाला) काटा  गया था। साथ ही उन्होंने कहा विसर्जन के दौरान हुए हादसे को लेकर जो भी शिकायतें मिल रही है उनकी जांच के लिए नदी विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने…
Read More
सिलीगुड़ी में पहुंचने लगा ढाकिये का हुजूम 

सिलीगुड़ी में पहुंचने लगा ढाकिये का हुजूम 

 कोरोना के दो साल बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा पुराने लय में लौट आया है। कोरोना के दौरान व्यापक स्तर पर पूजा नहीं होने के कारण कई ढाकिये सिलीगुड़ी नहीं आए। इधर इस वर्ष त्योहार के व्यापक स्तर पर आयोजन के साथ ही ढाकियों का हुजूम सिलीगुड़ी आने लगा है। उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से आये इन ढाकियों को उम्मीद है कि इस बार वे  कुछ पैसे कमाकर परिवार के लिए ले जा सकते हैं। मालदा की कई ढाकी इन दिनों दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। पिता व चाचा के साथ मिथुन रबीदास, निखिल रबीदास भी इस भीड़ में नजर आ रहे हैं। हर कोई…
Read More
लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी पुलिस ने लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गुरुवार देर रात कोतवाली थाना अंतर्गत पांडापारा चेक पोस्ट इलाके  से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों  में रवि रॉय, जीवन साहनी, विश्वजीत मंडल और टोटन दास हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग शहरी और उपनगरीय इलाकों के रहने वाले हैं। उन सभी को खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत भेज दिया गया है।
Read More
सब्जियों की आड़ में गांजे की तस्करी का फंडाफोड़, 165 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार 

सब्जियों की आड़ में गांजे की तस्करी का फंडाफोड़, 165 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार 

इस्लामपुर थाने की पुलिस ने कच्ची सब्जियों से लदे एक वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी की ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर कल देर रात पुलिस ने अपराधियों की गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान गाडी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। खबर मिलते ही इस्लामपुर महकमे के  डिप्टी मजिस्ट्रेट अरीकुल इस्लाम भी मौके पर पहुंचे।  उन्होंने बताया, इस्लामपुर थाने के सब इंस्पेक्टर नारायण प्रमाणिक रात में सर्विलांस ड्यूटी पर थे। पुलिस ने रात करीब दो…
Read More
जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है छात्राएं

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है छात्राएं

निर्मल विद्यालय अभियान के तहत जलपाईगुड़ी में जल संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं  की ओर से विशेष पहल की जा रही है।  जलपाईगुड़ी में जल संरक्षण को लेकर छात्राओं की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मारवाड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं जल संरक्षण को लेकर लोगों को   जागरूक करने में जुटी है।   स्कूल की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी बागची ने कहा, ''पानी को किसी भी तरह से बर्बाद नहीं किया जा सकता। जल संरक्षण के बारे में लोगों को सचेत करने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।''
Read More