North Bengal

मेयर ने वार्डों का किया निरीक्षण

मेयर ने वार्डों का किया निरीक्षण

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने वार्ड नंबर 42 की डेंगू की परिस्थितियों को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा है कि आज सुबह मैंने एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। डेंगू को पूरी तरह से खत्म करने का हमारा प्रयास जारी रहेगा।
Read More
हाथी के हमले से प्रभावित इलाकों का बीडीओ ने किया दौरा, दी राहत  सामग्री

हाथी के हमले से प्रभावित इलाकों का बीडीओ ने किया दौरा, दी राहत  सामग्री

कालचीनी ब्लॉक के बीडीओ प्रशांत बर्मन ने रविवार को चुआपाड़ा क्षेत्र में हाथी के हमले से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बीडीओ ने हाथी के हमले में प्रभावित हुए परिवारवालों से बात भी की । बाद में उन्होंने पीड़ित परिवार को तिरपाल और खाद्य सामग्री प्रदान की । बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा कि हाथी के हमले में चुआपाड़ा इलाके के दो परिवालों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । आज उन्होंने इलाके का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिले और उन्हें सरकारी सहायता प्रदान की । उन्हें मुआवजा देने की व्यवस्था किये जाने का भी आश्वासन दिया ।गौरतलब…
Read More
‘ऑक्सीजन दंपति’ को किया गया सम्मानित 

‘ऑक्सीजन दंपति’ को किया गया सम्मानित 

उत्तर बंगाल में ऑक्सीजन दंपति के नाम से मशहूर जलपाईगुड़ी के शांतनु शर्मा और अनुस्मिता शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दंपति ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को ऑक्सीजन सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की थी। इसके बाद जलपाईगुड़ी शहर में पांडापाड़ा दिशारी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक शांतनु शर्मा और अनुस्मिता शर्मा को पूरे उत्तर बंगाल में ऑक्सीजन दंपति के नाम से जाना जाने लगा। जलपाईगुड़ी की पाथेर सारथी नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा कोरोना काल में समाज सेवा में इनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऑक्सीजन दंपति अनुस्मिता शर्मा का कहना है कि इस तरह का सम्मान लोगों को पहले से अधिक काम करने…
Read More
हिलकार्ट रोड की एक इमारत के भूतल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

हिलकार्ट रोड की एक इमारत के भूतल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

 सिलीगुड़ी में हिलकार्ट रोड के एयरव्यू मोड़ इलाके में सोमवार सुबह अचानक एक  इमारत के भूतल पर आग लग गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने इलाके की एक इमारत के भूतल पर आग जलती देखी। इसके बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है पास के  टायर की दुकान आग की लपटों से बाल-बाल बच गई। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में शार्ट…
Read More
गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोल रही पुलिस

गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोल रही पुलिस

अलीपुरद्वार जिला पुलिस ने शनिवार को मदारीहाट में एक कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीपुरद्वार जिला पुलिस की ओर से अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न थानों में कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, जिसमें इलाके के छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   अलीपुरद्वार जिला पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी ने शनिवार को मदारीहाट में कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Read More