04
Aug
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को होने वाली लुसाने डायमंड लीग में एक बार फिर दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नीरज की नजरें खिताब जीतने पर होंगी, जहां उनका सामना कई बड़े नामों से होगा। लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के अलावा पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकाट और ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही चेक गणराज्य के याकूब वाडलेज्च, जर्मनी के जूलियन वेबर,…
