07
Aug
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले टर्नर लंबे समय से पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से परेशान थे। लगातार चोटों और फिटनेस से जुड़ी दिक्कतों के चलते उन्होंने क्रिकेट करियर को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। जॉन टर्नर ने अपने छोटे मगर शानदार करियर में हैम्पशायर और इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का उभरता हुआ तेज गेंदबाज माना जा रहा था, लेकिन चोटों ने उनके सफर को समय से पहले रोक…
