18
Dec
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 16 दिसंबर को एक नया रिकॉर्ड बन गया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआई) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में उन्हें अपने साथ जोड़ा। कैमरन ग्रीन के लिए रिकॉर्डतोड़ बोली ने एक बार फिर आईपीएल नीलामी की गर्मजोशी और फ्रेंचाइजियों की रणनीतियों को सुर्खियों में ला दिया है। केकेआर की यह बोली आईपीएल नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी पर अब तक की सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी केकेआर के नाम था, जब फ्रेंचाइजी…
