15
Dec
एक बार फिर देर रात सिलीगुड़ी के रास्ते दूसरे राज्य की शराब तस्करी की साजिश को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाना की एंटी क्राइम विंग ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर दो शराब तस्करों को स्कूटी पर जंक्शन हेरिटेज इलाके से गुजरते समय गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति बिहार के निवासी हैं। इनके नाम रोशन कुमार और राजू दास हैं।घटना के अनुसार, दोनों दोस्त हैं। रविवार रात को वे सिक्किम से 3 कार्टन यानी लगभग 84 बोतलें शराब लेकर आ रहे थे। लेकिन वे बच नहीं पाए। उन्होंने रात के अंधेरे में…
