11
Dec
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रधान नगर थाने की एंटी क्राइम विंग की पुलिस ने 2 लाख रुपये मूल्य की लगभग तीन दशक पुरानी चोरी हुई बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति बरामद की है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रधान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर के मंदिर से 6 दिसंबर की तड़के सुबह बाबा लोकनाथ की यह चांदी की मूर्ति चोरी हो गई थी। आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर यह मूर्ति चुराई थी। इस चांदी की मूर्ति का वजन लगभग 1 किलोग्राम था।…
