17
Dec
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अंतर्गत खोड़िबाड़ी ब्लॉक के घोषपुकुर–खड़िबाड़ी राज्य सड़क के डुमरिया इलाके में खड़िबाड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक फूड डिलीवरी बॉय को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान फूड डिलीवरी बॉक्स से करीब 1 किलो 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुझित हाजदा है। वह दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित…
