19
Dec
शहर में एक बार फिर डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए एनजेपी थाना की सादा पोशाक में तैनात पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते बुधवार को एनजेपी थाना क्षेत्र के भुट्टाबाड़ी श्मशान बस्ती इलाके में एक सुनसान जगह पर करीब दस बदमाश किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाने के उद्देश्य से जमा हुए थे। उनके पास धारदार हथियार और कुछ संदिग्ध सामान मौजूद था। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात एनजेपी थाना की सादा पोशाक की पुलिस ने भुट्टाबाड़ी श्मशान…
