27
Dec
शहर के ईस्टर्न बाईपास स्थित आशीघर मोड़ इलाके में शुक्रवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।शुक्रवार रात एक स्कूटी पर सवार तीन युवक जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दो युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। तीसरे युवक को गंभीर हालत में…
