07
Jan
सिलीगुड़ी शहर के निकटवर्ती ठाकुरनगर इलाके में एक मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान की छत (सीलिंग) काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब साढ़े छह लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब दुकान के मालिक अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि सीलिंग का एक हिस्सा टूटा हुआ है और फर्श पर बिखरा पड़ा है। दुकान के भीतर जांच करने पर पता चला कि शोकेस पूरी तरह खाली कर…
