Political

जनगर्जन सभा के लिए दीवार लेखन शुरू 

जनगर्जन सभा के लिए दीवार लेखन शुरू 

तृणमूल कांग्रेस 10 मार्च को जनगर्जन सभा ब्रिगेड में करने जा रही है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। जनगर्जन सभा को सफल बनाने के लिए रैलियां निकाली जा रही है और सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में उत्तरी दिनाजपुर जिले के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा आज इस्लामपुर में दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि आगामी 10 मार्च को केंद्रीय वंचना के विरोध में बिग्रेड मैदान में जन हुंकार सभा होगी। इसलिए दीवार लेखन शुरू किया गया है।
Read More
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका, किसान मोर्चा के मंडल सदस्य टीएमसी   में हुए शामिल 

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका, किसान मोर्चा के मंडल सदस्य टीएमसी   में हुए शामिल 

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल सदस्य लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के तूफानगंज 1(ए) ब्लॉक नेता और तूफानगंज नंबर 1 पंचायत समिति के उपाध्यक्ष राजेश तंत्री ने तृणमूल के मारुगंज पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।  इस संबंध में राजेश तंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के आदर्शों से प्रेरित होकर चिलखाना क्षेत्र के नटाबारी विधानसभा नंबर 3 मंडल कृष्ण मोर्चा के सदस्य रामकृष्ण सरकार ने भाजपा छोड़ दी है  और तृणमूल कांग्रेस में  शामिल हुए है। अब बीजेपी को एहसास होगा कि चिलखाना क्षेत्र में…
Read More
राजभवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायक

राजभवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायक

राजभवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायक राजभवन पहुंचे है। विधानसभा से सभी नेता सीधे राजभवन पहुंचें है ,आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में बृहस्पतिवार को टीएमसी के दो सदस्यों ने राज्य गीत का कथित तौर पर अपमान करने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी समेत विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और वह उचित समय पर इस पर अपना फैसला सुनाएंगे।…
Read More
बरुईपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जुलूस के दौरान व्यापक हिंसा, पुलिस और बीजेपी कार्यकताओं के बीच हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बरुईपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जुलूस के दौरान व्यापक हिंसा, पुलिस और बीजेपी कार्यकताओं के बीच हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्व्रारा की गई भद्दी टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार शाम को जादवपुर भाजपा संगठनात्मक जिला युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक विरोध मार्च निकाला गया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जुलूस के दौरान हमला करने का आरोप लगाया है । स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भाजपा के युवा मोर्चा के नेतृत्व में बरुईपुर स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय से बरुईपुर जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय तक एक विरोध मार्च निकाला गया। जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस कर्मियों ने पुतला…
Read More
पहाड़ के मूल निवासी महेन्द्र पी. लामा को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की उठी मांग

पहाड़ के मूल निवासी महेन्द्र पी. लामा को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की उठी मांग

लोकसभा चुनाव नजदीक जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, राजनैतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है.  दार्जिलिंग लोकसभा सीट से उम्मीदवार कौन होगा ?  इसे लेकर राजनीतिक चर्चा जोरो पर है।  इस बीच  पहाड़ के मूल निवासी महेंद्र पी। लामा को उम्मीदवार बनाने की मांग उठ रही है।   आवाज नामक एक गैर सरकारी संगठन ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन कर महेंद्र पी लामा को दार्जिलिंग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की मांग की। संगठन का दावा है कि पहाड़वासी पहले भी तीन बार बीजेपी के उम्मीदार को लोकसभा चुनाव जीता  चुके है  लेकिन इसके बावजूद पहाड़ों को…
Read More