माज़ा ने बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव में पेश की आम के पत्तों के तोरण की परंपरा: ‘माज़ा आमंत्रण’ पहल की शुरुआत

कोका-कोला इंडिया के लोकप्रिय मैंगो ड्रिंक ब्रांड माज़ा ने दुर्गा पूजा के दौरान आतिथ्य, आमंत्रण और घर वापसी की भावना का उत्सव मनाने के लिए ‘माज़ा आमंत्रण’ नामक एक विशेष त्योहारी पहल की शुरुआत की है। यह पहल बंगाल के पारंपरिक आम के पत्तों के तोरण से प्रेरित है।

यह अनूठी पहल आम्र पल्लव की सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित है, जहां नए आरंभ और अतिथियों के स्वागत के प्रतीक के रूप में शुभ अवसरों पर घरों के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते सजाए जाते हैं। माज़ा ने इस पारंपरिक रीति-रिवाज को एक भव्य फेस्टिव प्रवेश द्वार का रूप देकर अपनी मैंगो पहचान को बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ जोड़ा है।

इस पहल के तहत आगंतुक 14 से 20 अक्टूबर तक दमदम तरुण दल में इस विशेष इंस्टॉलेशन का अनुभव ले सकते हैं, जिससे एक जाना-पहचाना घरेलू अनुष्ठान सार्वजनिक पूजा पंडाल का मुख्य आकर्षण बन गया है। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कंपनी ने इन तोरणों के निर्माण के लिए कंपोस्टेबल सामग्री का उपयोग किया है, जो त्योहारी सजावट में पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के इस्तेमाल को बढ़ावा देता है।

कोका-कोला इंडिया और दक्षिण-पश्चिम एशिया में मार्केटिंग-न्यूट्रिशन की सीनियर डायरेक्टर सुनैनिका सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों के उपयोग के साथ बंगाल की स्वागत परंपरा को दुर्गा पूजा के बड़े कैनवास पर जीवंत करना है। माज़ा एक प्रमुख क्षेत्रीय समाचार पत्र में पूरे पेज का विज्ञापन जारी कर इस आमंत्रण को और अधिक विस्तार देगा, जिससे पूरे पश्चिम बंगाल के पाठकों को इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा सके। कोका-कोला इंडिया अपने कंपनी-स्वामित्व वाले परिचालन और बॉटलिंग पार्टनर्स के जरिए स्पार्कलिंग ड्रिंक्स, जूस, हाइड्रेशन और न्यूट्रिशन जैसी विभिन्न श्रेणियों में सेवाएं प्रदान करती है।

By Business Bureau