North East

एसी टॉय ट्रेन का सफर शुरू, डीएचआर के इतिहास में जुडी नई कड़ी

एसी टॉय ट्रेन का सफर शुरू, डीएचआर के इतिहास में जुडी नई कड़ी

दुर्गा पूजा से ठीक पहले सोमवार से एसी टॉय ट्रेन परिसेवा शुरू हो गई। इस ख़ास मौके पर कई सांसद, विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से दार्जिलिंग के लिए एसी कोच वाली विस्टाडोम ट्रॉय ट्रेन परिसेवा आज से शुरू हुई। उद्घाटन समरोह में जीएम आनसु गुप्ता, डीआरएम एसके चौधरी के साथ भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार मौजूद थे। आज इन सभी ने एनजेपी स्टेशन पर एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह में  झंडा दिखाकर टॉय ट्रेन को रवाना किया। रेलवे सूत्रों के अनुसार आज लगभग ५० यात्रियों के साथ एसी ट्रॉय ट्रेन दार्जिलिंग के लिए रवाना हुई।…
Read More
ऐतिहासिक ग्लेनरीस कैफे में नहीं मिलेगी विश्वप्रसिद्ध दार्जिलिंग चाय

ऐतिहासिक ग्लेनरीस कैफे में नहीं मिलेगी विश्वप्रसिद्ध दार्जिलिंग चाय

दार्जिलिंग के 110 साल पुराने ऐतिहासिक  ग्लेनरीस कैफे में अब विश्व प्रसिद्ध  दार्जिलिंग की चाय नहीं मिलेगी। यहाँ 250 से 300 रूपये प्रति कप चाय बिकती है। पहाड़ के चाय श्रमिकों के पूजा बोनस को लेकर हुए विवाद के कारण ग्लेनरीज के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। ग्लेनरिज के संस्थापक और  हमरो पार्टी के अध्यक्ष अजय एडवर्ड ने चाय श्रमिकों को एक किश्त में 20 प्रतिशत बोनस दिए जाने की मांग में यहाँ चाय बेचना बंद करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है सिलीगुड़ी में श्रम विभाग में कल त्रिपक्षीय बैठक में निर्णय लिया गया कि चाय श्रमिकों को दो…
Read More
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन पर फिर से विचार करने की जरूरत पर होगा जोर

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन पर फिर से विचार करने की जरूरत पर होगा जोर

हिमालयन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म डेवलपमेंट नेटवर्क और भारत के पर्यटन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से इस वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जायेगा। पर्यटन मंत्रालय ने द्वारा इस साल विश्व पर्यटन दिवस के आयोजन की थीम 'री-थिंकिंग टूरिज्म' दी गयी है। इस थीम का अर्थ है हम कैसे लोगों के सामने अपने क्षेत्र के विभिन्न लोगों की परंपराओं, कला, संस्कृति को उजागर कर सकते हैं इस पर विचार करना है। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा हर स्कूल, कॉलेज में यूथ टूरिज्म क्लब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बागडोगरा केन्द्रीय…
Read More
इंतजार ख़त्म, 26 सितंबर से फिर से दौड़ेगी टॉय ट्रेन, होगा एसी कोच भी  

इंतजार ख़त्म, 26 सितंबर से फिर से दौड़ेगी टॉय ट्रेन, होगा एसी कोच भी  

 बस दो दिन और फिर इंतजार ख़त्म। दुर्गा पूजा से ठीक पहले २६ सितंबर से पहाड़ की वादियों में ऐतिहासिक टॉय ट्रेन की आवाज फिर से गूंजने लगेगी। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे सूत्रों के अनुसार इस बार टॉय ट्रेन का सफर ख़ास होगा क्योंकि पूजा के मद्देनजर टॉय ट्रेन में एसी कोच भी जोड़ा जा रहा। बताते चले १७ माइल इलाके में भूस्खलन के कारण ३ सितंबर से सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग मार्ग पर टॉय ट्रेन परिसेवा बंद कर दी गयी थी। सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग टॉय ट्रेन करीब २३ दिन बाद २६ सितंबर से फिर से शुरू हो रही है। पूजा के मौसम में टॉय ट्रेन…
Read More
केले की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी , एक गिरफ्तार

केले की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी , एक गिरफ्तार

पिकअप वैन में केले की आड़ में गांजा की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम तपन सरकार है। वह अलीपुरद्वार-1 के मजबिल इलाके का रहनेवाला है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को अलीपुरद्वार-1 के सोनापुर कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर पिकअप वैन को रोका।  तलाशी के दौरान पिकअप वैन से करीब 142 किलो गांजा बरामद हुआ। केले के नीचे भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही थी। छापेमारी में अलीपुरद्वार महकमा पुलिस अधिकारी देबाशीष चक्रवर्ती, अलीपुरद्वार थाना के आईसी अनिंद्य भट्टाचार्य, सोनापुर चौकी के ओसी मिंगमा…
Read More