North East

तीन घंटे तक अँधेरे में डूबा रहा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल

तीन घंटे तक अँधेरे में डूबा रहा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को लोडशेडिंग के कारण अंधेरे में डूब गया। लोडशेडिंग के कारण जहां एक ओर चिकित्सा व्यवस्था बाधित हुई वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक सर्जरी को टाल दिया गया। बिजली नहीं होने से मरीजों व उनके परिजनों को भरी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया गया है कि पीसीयू और सीसीयू के लिए अलग-अलग जनरेटर होने के कारण बिजली गुल होने से वहां कोई समस्या नहीं हुई। पर मुख्य जनरेटर के खराब होने से कुछ देर लोड शेडिंग के बाद पूरा अस्पताल परिसर अंधेरे में डूब गया। इस दौरान ड्रेसिंग के साथ आपातकालीन सेवाएं बाधित रही। स्थिति से…
Read More
हथियारों के साथ इलाके के लोगों पर हमले की घटना में तीन गिरफ्तार

हथियारों के साथ इलाके के लोगों पर हमले की घटना में तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आशिघर आउट पोस्ट की पुलिस ने २४ घंटे के भीतर शांतिनगर में  स्थानीय  लोगों पर हुए  हमले की घटना से जुड़े रहने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम विश्वजीत मंडल (27), तन्मय सरकार उर्फ पाताल (24), शुभंकर बेपारी उर्फ पाताल (21) हैं। ये सभी सिलीगुड़ी नगर निगम  के वार्ड नंबर ३६ के शांतिनगर बउ बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि इस घटना में कौन कौन शामिल है। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में लिया जाया गया। गौरतलब है…
Read More
सिलीगुड़ी में डेंगू का कहर जारी, हुयी एक मासूम की मौत

सिलीगुड़ी में डेंगू का कहर जारी, हुयी एक मासूम की मौत

दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी में डेंगू का प्रकोप बढ़ते जा रहा है।  इस बीच डेंगू से एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड स्थित प्रकाशनगर के लिंबू बस्ती में डेंगू से 3 साल 8 महीने के एक बच्चे की मौत डेंगू से होने की बात कही जा रही है। अविनाश साहा नाम का यह बच्चा दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। पता चला है कि बुखार कम नहीं होने पर दोपहर को डेंगू टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। बाद में कल शाम अविनाश को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती…
Read More
अधिक बोनस की मांग में चाय बागान श्रमिकों का आंदोलन जारी

अधिक बोनस की मांग में चाय बागान श्रमिकों का आंदोलन जारी

अधिक बोनस की मांग में चाय बागान श्रमिकों का आंदोलन जारी। 11 फीसदी से अधिक बोनस की मांग को लेकर अलीपुरदुआर जिले का रायमटांग चाय बागान के श्रमिक सोमवार को चाय बागान में गेट मीटिंग में शामिल हुए। सोमवार को तृणमूल के चाय बागान श्रमिक संघ की रायमटांग चाय बागान इकाई की ओर से रायमटांग चाय बागान के फैक्ट्री गेट के सामने एक घंटे तक हुई गेट मीटिंग में काफी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया। बाद में इस श्रमिकों ने कहा कि पिछले साल रायमटांग  चाय बागान में उत्पादन कम था। इसलिए श्रमिकों को 13.5% बोनस दिया गया था। लेकिन इस साल उत्पादन अधिक है,…
Read More
एकता की मिसाल है भारत-बांग्लादेश सीमा की विश्वकर्मा पूजा

एकता की मिसाल है भारत-बांग्लादेश सीमा की विश्वकर्मा पूजा

सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हर साल विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण पूजा की खास रौनक नहीं देखी गयी, पर  इस वर्ष स्थिति सामान्य होने के कारण फूलबाड़ी ट्रक ऑनर्स एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन की ओर से काफी हर्सोल्लास व  धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा भी शानदार है। प्रकाश सज्जा भी देखने लायक है।  पूजा आयोजकों ने बताया "हम हिंदू और मुसलमान एक साथ पूजा करते हैं। इस साल यहाँ की विश्वकर्मा पूजा अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर…
Read More