Malda

मालदा की मुस्लिम बुजुर्ग महिला शेफाली बेवा की काली पूजा बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

मालदा की मुस्लिम बुजुर्ग महिला शेफाली बेवा की काली पूजा बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर ब्लॉक के मध्यमकेंदुआ गांव में एक 75 वर्षीय मुस्लिम महिला   शेफाली बेवा पिछले चार दशकों से मसान काली मां की पूजा कर रही हैं, जो अब "शेफाली बेवा की काली पूजा" के नाम से इलाके में प्रसिद्ध हो चुकी है। बुजुर्ग होने के कारण अब वह पूजा की पूरी तैयारी अकेले नहीं कर पातीं, लेकिन गांव के हिंदू-पड़ोसी मिलकर इस पूजा को पूरे धूमधाम से आयोजित करते हैं। यह पूजा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बन गई है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्वितीय मिसाल भी पेश करती है। ग्रामीणों का मानना है…
Read More
मालदा में पूर्व सैनिक के घर में चोरी, दो आरोपी पकड़ाए–लाखों की संपत्ति गायब

मालदा में पूर्व सैनिक के घर में चोरी, दो आरोपी पकड़ाए–लाखों की संपत्ति गायब

मालदा जिले के मानिकचक थाना क्षेत्र के मधुपुर इलाके में एक पूर्व सैनिक के घर में हुई दु:साहसिक चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना का खुलासा मंगलवार को हुआ जब स्थानीय लोगों ने इस चोरी में शामिल दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मधुपुर निवासी नवाब अली, जो पेशे से एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं, अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से कोलकाता में रह रहे थे। इस दौरान घर खाली था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुस कर पूरे घर को तहस-नहस…
Read More
मालदा हरिशचंद्रपुर अपहरण कांड में पुलिस को फिर मिली सफलता, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मालदा हरिशचंद्रपुर अपहरण कांड में पुलिस को फिर मिली सफलता, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले के हरिशचंद्रपुर में हुई सनसनीखेज अपहरण कांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में दूसरे आरोपी सितेन दास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नशे की लत और भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था, जिसके चलते उसने फिरौती के लिए अपहरण की योजना रची। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हरिशचंद्रपुर थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी सितेन दास को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने के लिए चांचल महकमा अदालत में पेश किया। पूरा…
Read More
लक्ष्मी पूजा से पहले बारिश ने बढ़ाई मूर्ति विक्रेताओं की चिंता

लक्ष्मी पूजा से पहले बारिश ने बढ़ाई मूर्ति विक्रेताओं की चिंता

सोमवार को मनाई जाने वाली लक्ष्मी पूजा से ठीक पहले मालदा शहर में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश ने मूर्ति विक्रेताओं की चिंता बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न बाजारों में लक्ष्मी माता की मूर्तियों की बिक्री के लिए विक्रेता हजारों की संख्या में मूर्तियां लेकर आए हैं। कुछ विक्रेता लगभग 1000 मूर्तियां, तो कुछ के पास लगभग 500 मूर्तियां उपलब्ध हैं। लेकिन शुक्रवार की बारिश के बाद शनिवार की सुबह भी बारिश जारी रहने से बाजार में खरीदारों की कमी हो गई है और बिक्री लगभग ठप हो गई है। विक्रेता इस बात को लेकर चिंतित…
Read More
मालदा थाना पुलिस ने लौटाई खोई हुई मुस्कान, 20 लोगों को मिला उनका खोया मोबाइल

मालदा थाना पुलिस ने लौटाई खोई हुई मुस्कान, 20 लोगों को मिला उनका खोया मोबाइल

कभी चोरी या असावधानी के चलते खोया हुआ मोबाइल लोगों के लिए एक अधूरी उम्मीद बन गया था। लेकिन गुरुवार शाम मालदा थाना परिसर में দেখা গেল এক बेहद सकारात्मक দৃশ্য। पुलिस के प्रयास से 20 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिला, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और सुकून की चमक  झलक उठी। इस कार्यक्रम में मालदा थाना के आईसी मौमेन चक्रवर्ती तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों के हाथों में सौंपे। कई लोगों ने अविश्वास, आभार और खुशी के मिलेजुले আবেগ প্রকাশ करते हुए कहा कि वे कभी सोच भी…
Read More