27
Jul
पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके कारण राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की…
