07
Aug
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम के मोचवा इलाके (Mochwa Area) में शनिवार की सुबह भारतीय सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी (Terrorist) को मार गिराया. आतंकी के पास से एक AK 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद की गई है| कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकी के अन्य साथियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है| इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी| जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि बडगाम के मोचवा इलाके में…
