India

काबुल हवाई अड्डे पर अराजकता के बीच भारतीय वायुसेना के विमान ने भरी उड़ान, 85 से ज्यादा भारतीय हैं सवार

काबुल हवाई अड्डे पर अराजकता के बीच भारतीय वायुसेना के विमान ने भरी उड़ान, 85 से ज्यादा भारतीय हैं सवार

भारतीय वायु सेना (Indian Air force) के सी-130जे विमान (C-130J Aircraft) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) से 85 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए आज सुबह काबुल से उड़ान भरी| सूत्रों ने यह जानकारी दी| सरकार अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों को देखते हुए लगातार भारतीयों की वापसी के काम में लगी हुई है. सूत्रों ने बताया कि विमान ईंधन भरवाने के लिए ताजिकिस्तान के दुशांबे में सुरक्षित रूप से उतरा| सूत्रों ने कहा कि इस समय काबुल में हवाई अड्डे के बाहर अफरा-तफरी मची हुई है और सरकार का ध्यान ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को हवाईअड्डे के अंदर लाकर सुरक्षित रखने…
Read More
गन्ना किसानों ने हाईवे किया ब्लॉक, राज्य खरीद मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर विरोध

गन्ना किसानों ने हाईवे किया ब्लॉक, राज्य खरीद मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर विरोध

गन्ना किसानों (Sugarcane farmers) ने अपनी फसल के उचित मूल्य की मांग करते हुए शुक्रवार को जालंधर-अमृतसर हाईवे (Jalandahr Amritsar highway) ब्लॉक कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क के बीच में डेरा डाले हुए थे| जिसके चलते दोनों शहरों के साथ-साथ लुधियाना (Ludhiana), पठानकोट (Pathankot) और आसपास के क्षेत्रों का यातायात डायवर्ट करना पड़ा| विरोध प्रदर्शन में एनएच 1 पर सैकड़ों लोग किसान संघ के झंडे लहराते और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखे| इस विरोध प्रदर्शन के लिए 32 किसान संघ एकत्र हुए हैं| विरोध कर रहे किसानों ने धनोवली गांव के पास रेलवे ट्रैक को भी…
Read More
महाराष्ट्र: बुलढाणा में लोहे की छड़ोें से भरी गाड़ी पलटी, 13 मजदूरों की मौत- 3 जख्मी

महाराष्ट्र: बुलढाणा में लोहे की छड़ोें से भरी गाड़ी पलटी, 13 मजदूरों की मौत- 3 जख्मी

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि राजमार्ग परियोजना के लिए मजदूरों को ले जा रहे वाहन के पलट जाने से कम से कम 13  लोगों की मौत हो गई है| पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी| प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंदखेराजा तहसील के तढेगाव के पास समृद्धि महामार्ग पर एक डंपर पर लोहे की छड़ लदी हुई थीं| बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से डंपर सड़क पर फिसल कर पलट गया| इसके कारण इसमें सवार 16 मजदूर दब गए| हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी के 5 ने…
Read More
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले सामने आए हैं और 540 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले सामने आए हैं और 540 लोगों की मौत

भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले सामने आए हैं और 540 लोगों की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर पिछले 150 दिनों में सबसे कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोविड बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। पिछले लगातार 54 दिनों से 50,000 से कम दैनिक कोरोना मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर वर्तमान में 97.54 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। सक्रिय मामलों में भी पिछले 24 घंटों में 524 की गिरावट दर्ज की गई है…
Read More
सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत बोला- अफगानिस्तान में शांति के लिए UNSC तत्काल कदम उठाए

सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत बोला- अफगानिस्तान में शांति के लिए UNSC तत्काल कदम उठाए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तानियों को गौरवान्वित लोग बताते हुए कहा कि उनकी पीढ़ी युद्ध और कठिनाइयों को जानती है। वे हमारे पूर्ण समर्थन के पात्र है। गुटेरेस ने कहा कि आने वाले दिन महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए कि अफगानिस्तान को फिर कभी आतंकवादी संगठनों के लिए एक मंच या सुरक्षित पनाहगाह के रूप में उपयोग न किया जाए।  अफगानिस्तान पर एक आपातकालीन UNSC बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मैं यूएनएससी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एक साथ खड़े…
Read More