24
Jun
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 94.76 पर बंद हुआ। इसकी वजह डॉलर का मजबूत होना और घरेलू बाजारों में कमजोरी थी। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये में और बड़ी गिरावट को रोका। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.73 पर खुला और 94.63-94.92 के दायरे में कारोबार किया। आखिर में घरेलू करेंसी 94.76 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे कम थी। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 94.63 पर बंद हुआ था।…
