ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर की ओलंपियन प्रणति नायक एशियाई खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

भुवनेश्वर स्थित ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ओडिशा एएम/एनएस जीएचपीसी) में प्रशिक्षण लेने वाली ओलंपियन प्रणति नायक को 20वें एशियाई खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। इन खेलों का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में किया जाएगा। प्रणति एशियाई खेलों के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय जिम्नास्ट हैं और वह आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में महिलाओं की वॉल्ट और वुमेंस ऑल-अराउंड स्पर्धाओं में भाग लेंगी। उनका चयन उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर हुआ है, जिसमें ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप 2026 में महिलाओं के वॉल्ट में जीता गया रजत पदक भी शामिल है।

एएम/एनएस इंडिया के निदेशक एवं उपाध्यक्ष – मानव संसाधन व प्रशासन, आशुतोष तेलंग ने कहा, “एशियाई खेलों के लिए भारत की एकमात्र जिम्नास्ट के रूप में प्रणति का चयन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह उनकी निरंतरता, अनुशासन व दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर में हमारा ध्यान एथलीटों को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान करने पर है। आइची-नागोया में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम प्रणति को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।” प्रणति ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। वर्ष 2026 में, उन्होंने ताशकंद में एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप में रजत और 54वीं ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, इसके अलावा उन्होंने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

वर्ष 2025 में, उन्होंने एशियन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप और एफआईजी एपरेटस वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता था, साथ ही 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और अंतर्राष्ट्रीय एफआईजी आयोजनों में भी कई पदक जीते हैं। भुवनेश्वर स्थित ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर विशेष कोचिंग, उन्नत प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे और एथलीट सहायता के माध्यम से उच्च-प्रदर्शन वाले जिम्नास्टों के विकास को बढ़ावा देता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।

By Business Bureau