ब्लैक कॉफी को सेहत के लिए हमेशा से ही बेहद फायदेमंद माना जाता है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग दिन में एक से दो बार इसे अपनी रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर ब्लैक कॉफी में एक खास चीज यानी डार्क चॉकलेट का टुकड़ा मिला दिया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं? हाल ही में फैट लॉस और न्यूट्रिशन कोच अंगद नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसके शानदार फायदों के बारे में बताया है।
अंगद के अनुसार, ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन जहां आपको अलर्ट और फोकस रहने में मदद करता है, वहीं इसमें डार्क चॉकलेट मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है। डार्क चॉकलेट भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स से जुड़ी होती है, जो दिमाग तक हेल्दी ब्लड फ्लो को सपोर्ट करते हैं। इससे न केवल मेंटल क्लैरिटी बेहतर होती है, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता भी मजबूत होती है। इसके अलावा, जहां सामान्य कॉफी पीने के बाद थोड़ी देर में एनर्जी क्रैश होने लगती है, वहीं इस कॉम्बिनेशन से शरीर में दिनभर लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। यदि आप भी अपने ब्रेन और बॉडी को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो एक कप ब्लैक कॉफी में डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा डालकर पीना शुरू कर सकते हैं।
