Business

स्वदेशी से समृद्ध और विकसित भारत: आत्मनिर्भर भारत के रोडमैप पर शिक्षा और कौशल क्षेत्र के लीडरों का मंथन

स्वदेशी से समृद्ध और विकसित भारत: आत्मनिर्भर भारत के रोडमैप पर शिक्षा और कौशल क्षेत्र के लीडरों का मंथन

माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के आह्वान के अनुरूप, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी और उच्च शिक्षा विभागों ने आज नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में एक संयुक्त उच्च स्तरीय संवाद का आयोजन किया। यह विचार-विमर्श “स्वदेशी से समृद्ध और विकसित भारत – शिक्षा और कौशल में रणनीतियाँ” विषय पर केंद्रित था, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप तैयार करना था। इस सत्र की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की। इस अवसर पर माननीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयन्त…
Read More
2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया: फिच रेटिंग्स

2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया: फिच रेटिंग्स

भारत की आर्थिक संभावनाओं को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश के अनुमानित विकास परिदृश्य को उन्नत किया है। रेटिंग एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान को बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है, जो इसके पूर्व के 6.5 प्रतिशत के अनुमान से उल्लेखनीय वृद्धि है। यह आशावादी संशोधन मज़बूत घरेलू माँग और सहायक वित्तीय स्थितियों का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक मज़बूत गति प्रदान की है। यह कदम भारत के आर्थिक लचीलेपन और निरंतर विकास की क्षमता में अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के विश्वास को दर्शाता है। यह उन्नत पूर्वानुमान वित्त वर्ष 2026…
Read More
सन किंग ने नया लोगो जारी किया, किफायती सौर ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया

सन किंग ने नया लोगो जारी किया, किफायती सौर ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया

सन किंग, जो दुनिया का सबसे बड़ा ऑफ-ग्रिड सोलर ऊर्जा प्रदाता है, ने आज अपना नया लोगो और नई ब्रांड पहचान लॉन्च की। यह बदलाव कंपनी की लगातार बढ़ती प्रगति और भविष्य की सोच को दर्शाता है। नई पहचान यह दिखाती है कि सन किंग अपने ग्राहकों, व्यवसायों और समुदायों को सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से काम कर रहा है। सन किंग के सह-संस्थापक अनिश ठाक्कर ने कहा, “हमारा नया लोगो हमारी सोच और हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है – उनके घरों के लिए सस्ती सौर ऊर्जा…
Read More
भारत की माननीया राष्ट्रपति द्वारा कौशल प्रशिक्षकों को “राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया

भारत की माननीया राष्ट्रपति द्वारा कौशल प्रशिक्षकों को “राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया

शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर, भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों के साथ-साथ कौशल विकास इकोसिस्टम के 15 प्रतिष्ठित ट्रेनर्स और मास्टर ट्रेनर्स को "राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025" से सम्मानित किया गया। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब कौशल प्रशिक्षकों को इस प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर सम्मानित किया गया है। शिक्षा और कौशल अब राष्ट्र-निर्माण के अभिन्न स्तंभ हैं। इस समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के सहयोग से कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य…
Read More
इंस्टामार्ट क्विक इंडिया मूवमेंट, 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है भारत की सबसे तेज़ सेल

इंस्टामार्ट क्विक इंडिया मूवमेंट, 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है भारत की सबसे तेज़ सेल

खरीदारी के अभूतपूर्व जश्‍न में, भारत के लोकप्रिय क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म, इंस्टामार्ट ने आज अपनी पहली वार्षिक मेगा सेल और भारत की सबसे तेज़ सेल, इंस्टामार्ट क्विक इंडिया मूवमेंट 2025, के शुभारंभ की घोषणा की। यह सेल खरीदारों को तुरंत डिलीवरी के साथ आकर्षक ऑफ़र प्रदान करती है, जहां उन्‍हें खरीदारी का ऐसा अनुभव मिलने जा रहा है, जैसे आज से पहले कभी नहीं मिला होगा। यह सेल इंस्टामार्ट ऐप और स्विगी ऐप, दोनों पर 19 सितंबर से 28 सितंबर, 2025 तक लाइव रहेगी। ग्राहक सिर्फ 10 मिनट* में डिलीवरी के साथ 50-90% तक की भारी छूट* का आनंद ले…
Read More