Business

मतदान करने पहुंचे नए मतदाता को मारी गोली, मौत

मतदान करने पहुंचे नए मतदाता को मारी गोली, मौत

 पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका सच साबित हुई है। यहां मतदान करने पहुंचे एक नए मतदाता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की आयु 18 साल है और नाम है आनंद बर्मन। घटना सीतलकुची के पागला पीर इलाके की है। आनन्द पहली बार मतदान करने निकले थे। मतदाताओं की लाइन में खड़े थे तभी उन्हें पीछे से गोली मार दी गई। आनन्द के पिता ने दावा किया है कि मृतक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया है। इलेक्शन कमीशन ने इस मामले में…
Read More
अमित शाह ने बताया अगर भाजपा सत्ता में आई तो कोलकाता और सिलीगुड़ी बनेगी आर्थिक राजधानी

अमित शाह ने बताया अगर भाजपा सत्ता में आई तो कोलकाता और सिलीगुड़ी बनेगी आर्थिक राजधानी

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मीडिया से मुखातिब होकर राजधानी कोलकाता और उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी को आर्थिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का रोड मैप बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में 18000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक घर के कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार देना सुनिश्चित किया जाएगा। कोलकाता के विकास के लिए विशेष घोषणा करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक…
Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैं दीदी, टीएमसी और उनके गुंडों को साफ-साफ कहना चाहता हूं कि दीदी और टीएमसी की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी। हमारा चुनाव आयोग से आग्रह हुआ उसके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। पीएम मोदी ने कहा-'ये हिंसा लोगों को सुरक्षा बलों पर हमले के तरीके, चुनाव में रोड़े अटकाने के तरीके.. दीदी आपको नहीं बचा पाएगी। आपके 10 साल के कुकर्मों की रक्षा ये हिंसा नहीं कर पाएगी।'
Read More
अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में  वोटिंग जारी

अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी

अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से मतदान शुरू हुआ। सुबह छह बजे से विभिन्न बूथों में  लोगों को    मतदान करते देखा गया। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने भी आज सुबह ही अपना वोट डाला। कलचीनी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार पासंग लामा ने आज सुबह 11/165 बूथ पर अपना वोट डाला। जिले के सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान  जारी है। फिलहाल कहीं  से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।  सेंट्रल फ़ोर्स के जवान बूथों पर पूरी मुस्तैदी के  साथ तैनात हैं। 
Read More
वेबकास्टिंग रुक जाने से कुछ समय तक स्थगित  रहा मतदान

वेबकास्टिंग रुक जाने से कुछ समय तक स्थगित रहा मतदान

अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 104 में वेब कैमरा खुल कर गिर जाने के कारण वेबकास्टिंग रुक जाने से कुछ समय के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया।   मतदान स्थगित होने से मतदान केंद्रों पर  मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी । हालाँकि थोड़ी देर बाद वेब कैमरा ठीक होने के बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ। 
Read More