अबू धाबी नेशनल इंश्‍योरेंस कंपनी (एडीएनआईसी) को भारत में शाखा स्थापित करने की मिली मंजूरी

अबू धाबी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी (एडीएनआईसी), जो कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए इस क्षेत्र की अग्रणी मल्टी-लाइन इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है, को गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी, भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) से रीइंश्योरेंस (पुनर्बीमा) कारोबार करने का लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है।

यह मंजूरी एडनिक की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति में एक प्रमुख कॉरपोरेट उपलब्धि है। यह भारत में उसके पहले से चल रहे क्रॉस-बॉर्डर रीइंश्योरेंस बिजनेस को और आगे बढ़ाएगी। हाल ही में सऊदी अरब के बाजार में प्रवेश के बाद, कंपनी के वैश्विक विस्तार की दिशा में यह अगला बड़ा कदम है।

भारत में स्थापित होने वाली यह शाखा राजस्व के स्रोतों में विविधता लाकर और उच्च-विकास वाले बाजारों में ग्राहकों के लिए सेवाओं को बेहतर बनाकर एडनिक के दीर्घकालिक विकास में मदद करेगी। साथ ही, यह यूएई और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने की साझा महत्वाकांक्षा के अनुरूप आर्थिक संबंधों को भी मजबूती प्रदान करेगी।

यह मंजूरी यूएई के मजबूत कारोबारी माहौल को भी दर्शाती है, जहाँ कंपनियां वैश्विक परिदृश्य में बदलावों के बावजूद अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं को पूरा कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार कर रही हैं। भारत में एडनिक का प्रवेश उसके दीर्घकालिक विकास के प्रति समर्पण को दिखाता है और एक बढ़ते अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क वाली क्षेत्रीय बीमा कंपनी के रूप में उसकी स्थिति को और मजबूत करता है।

एडीएनआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), चारालाम्पोस मायलोनास ने कहा, “गिफ्ट सिटी में काम करने का लाइसेंस मिलना एडनिक के अंतरराष्ट्रीय विकास के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारत में हमारे ग्राहकों और भागीदारों को सहयोग देने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराता है, साथ ही यूएई-भारत के आर्थिक रिश्तों को भी बढ़ावा देता है। जैसे-जैसे हम अपना वैश्विक विस्तार कर रहे हैं, हमारा ध्यान तेजी से बदलते बाजार में भरोसेमंद और जरूरत के अनुसार तैयार किए गए बीमा समाधान प्रदान करने पर है।”

By Business Bureau