Business

दो करोड़ से अधिक है मंत्री सुजीत की संपत्ति

दो करोड़ से अधिक है मंत्री सुजीत की संपत्ति

 राज्य के अग्निशमन मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बोस दो करोड़ रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। उत्तर 24 परगना जिले की बिधाननगर सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे सुजीत ने बताया है कि उनके हाथों में नकदी के रूप में एक लाख 48 हजार 12 रुपये हैं। बैंकों में बचत खाते व स्थायी जमा के तौर पर कुल 51 लाख, 82 हजार 132 रुपये हैं। शेयर बाजार में भी सुजीत का एक लाख 72 हजार 125 रुपये…
Read More
आईकोर चिटफंड मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी का समन

आईकोर चिटफंड मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी का समन

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को तलब किया है। उन्हें अगले सप्ताह साल्ट लेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। इसके अलावा कोलकाता के तृणमूल पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को भी तलब किया गया है। दोनों की तस्वीरें चिटफंड कंपनी के निदेशकों के साथ हैं और कई बार संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। इसी बारे में इनसे पूछताछ होगी। गौर हो कि करीब 12 साल पहले बाकी चिटफंड कंपनियों के साथ आईकोर ने…
Read More
गांव में घुसा बाइसन , वन कर्मियों  ने मारी गोली

गांव में घुसा बाइसन , वन कर्मियों ने मारी गोली

अलीपुरद्वार जिले के भोलाबाड़ी इलाके में बुधवार सुबह एक   बाइसन (जंगली भैंसा )  इलाके में  घुसकर जमकर तांडव मचाया। जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह  बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल से एक बाइसन निकलकर भोलाबाड़ी इलाके में घुस कर भारी तांडव मचाना शुरू कर दिया।  ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। गांव में बाइसन घुसने की खबर मिलते ही बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट के दमनपुर पूर्व और दमनपुर पश्चिम रेंज के वन कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच कर बाइसन को काबू करने में जुट गए।  बताया जाता है किसी भी हालत में बाइसन को काबू करने में नाकाम…
Read More
जलपाईगुड़ी के टीएमसी उम्मीदवार पीके वर्मा  कोरोना पॉजिटिव,सीएम आज जलपाईगुड़ी में करेंगी जनसभा

जलपाईगुड़ी के टीएमसी उम्मीदवार पीके वर्मा कोरोना पॉजिटिव,सीएम आज जलपाईगुड़ी में करेंगी जनसभा

जलपाईगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार पीके वर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम- फूलबाड़ी विधानसभा केंद्र के तृणमूल उम्मीदवार गौतम देव ने एक वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी। गौरतलब है तृणमूल सुप्रीमो एंव  राज्य की  मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी जिले में 5 वें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
Read More
चुनाव से पहले मालदा में चार जिन्दा बम बरामद

चुनाव से पहले मालदा में चार जिन्दा बम बरामद

 विधानसभा चुनाव से पूर्व मालदा के गाजोल के अति व्यस्त इलाके से भारी संख्या में ताजा बम बरामद किये जाने से पूरे इलाके में हड़कम मच गया।  गाजोल के जोरगाछी इलाके में मंगलवार सुबह काफी संख्या में ताजा बम बरामद किये गए।  जानकारी के अनुसार आज सुबह  स्थानीय लोगों ने सड़क  किनारे एक दुकान के सामने बम जमा देख  गाजोल थाने की पुलिस को इसकी खबर दी।  पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी।  आस पास की दुकानों को बंद कर दिया गया और  ट्रैफिक रोक दी गयी। बम मिलने की  खबर मिलते ही  बम निरोधक दस्ता के जवान मौके पर पहुंचे और बम…
Read More