Business

श्रमिक संगठन सीटू ने सभी को निःशुल्क वैक्सीन दिए जाने की मांग की

श्रमिक संगठन सीटू ने सभी को निःशुल्क वैक्सीन दिए जाने की मांग की

सीटू ने सरकार से कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी को निःशुल्क वैक्सीन दिए जाने की मांग की है।  इतना ही नहीं सीटू नेताओं ने कोरोना काल में गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की भी मांग की। बुधवार को आयोजित के संवददाता सम्मेलन में सीटू नेताओं ने जिला कमिटी के सदस्यों को सरकार की ओर से एलआईसी का भी इंतजाम किये जाने की मांग की। इतना ही नहीं सीटू नेताओं ने कोरोना काल में सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन को और सुचारु व व्यवस्थित करने की मांग  की। सीटू नेताओं ने कहा उनकी मांगें नहीं…
Read More
युवा कांग्रेस ने  पुलिस अधिकारी को दिया ज्ञापन

युवा कांग्रेस ने पुलिस अधिकारी को दिया ज्ञापन

सिलीगुड़ी विधान सभा युवा कांग्रेस ने चोरी पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को खालपाड़ा आउटपोस्ट की पुलिस को एक ज्ञापन दिया ।सिलीगुड़ी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सयान घोष  के नेतृत्व में आज इलाके में दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की  वारदात की  रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग में पुलिस चौकी को एक ज्ञापन सौंपा गया । युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा इलाके में दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की घटना से लोग आतंकित हैं। पुलिस प्रशासन को इसकी रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। 
Read More
पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती।

पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती।

अनुभवी राजनेता को सांस की जटिलताओं के कारण भर्ती कराया गया था और डॉक्टर उनके ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर की निगरानी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, "यह सुनकर चिंतित हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उनके अच्छे होने की कामना करती हु।" २००० से २०११ तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य काफी समय से सांस…
Read More
जलपाईगुड़ी फार्मेसी कॉलेज में वैक्सीन को लेकर भारी तनाव, टोकन के बंटवारे को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

जलपाईगुड़ी फार्मेसी कॉलेज में वैक्सीन को लेकर भारी तनाव, टोकन के बंटवारे को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

जलपाईगुड़ी फार्मेसी कॉलेज में बुधवार को वैक्सीन के लिए टोकन दिए जाने को लेकर भारी तनाव देखा गया। बताया जा रहा पहले आने के आधार पर लाइन में खड़े 400 लोगों को टोकन दिए जाने थे, लेकिन 250 लोगों को ही टोकन दिए गए। इससे लाइन में खड़े बाकी लोग आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।  विरोध प्रदर्शन के बाद  360 लोगों को टोकन दिए गए हैं। वैक्सीन के लिए देर रात से लाइन में लगे लोगों ने कहा कि वैक्सीन के लिए उन्हें हर दिन परेशान किया जा रहा है। लाइन में लगे लोगों के बीच कहीं…
Read More
सफाईकर्मियों को दिया गया रेनकोट, मुख्य प्रशासक गौतम देव ने की वैक्सीन लेने की अपील

सफाईकर्मियों को दिया गया रेनकोट, मुख्य प्रशासक गौतम देव ने की वैक्सीन लेने की अपील

 सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासन बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव ने बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के  17 नंबरवार्ड के सफाई कर्मियों को रेनकोट  प्रदान किया।  इस अवसर पर गौतम देव ने कहा कोरोना महामारी के बीच सफाईकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात लोगों की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा उनके सेवाकार्य से शहर साफ़ सुथरा रहता है। गौतम देव्उ ने कहा सफाई कर्मियों के काम से सुविधा के लिए आज रेनकोर्ट प्रदान किया जा रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को  कोरोना की वैक्सीन लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने…
Read More