परफॉर्मेंस-ड्रिवन ट्रेडर्स के लिए बनाए गए ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म साही (Sahi) ने आज 33 मिलियन डॉलर की सीरीज बी फंडिंग राउंड की घोषणा की, जिसका नेतृत्व प्रमुख वेंचर कैपिटल फंड एक्सेल ने किया। इस राउंड में एलिवेशन कैपिटल ने भी भागीदारी की। एक्सेल के समर्पित ग्रोथ फंड से यह नवीनतम निवेश, सीरीज ए के एक वर्ष से भी कम समय बाद आया है, जो प्लेटफॉर्म पर तेज़ प्रोडक्ट इनोवेशन, मजबूत ग्राहक अपनाने और तेजी से बढ़ती ट्रेडिंग गतिविधियों को दर्शाता है। अगस्त 2023 में डेल वाज और मनीष जैन की और से स्थापित, साही एक एनएसई और बीएसई रजिस्टर्ड ब्रोकर है, जो एक सरल सोच पर आधारित है—गंभीर रिटेल ट्रेडर्स और निवेशक बेहतर के हकदार हैं। वे बाजार में वास्तविक महत्वाकांक्षा लेकर आते हैं और संस्थागत निवेशकों को मिलने वाले समान टूल्स, स्पीड और इंटेलिजेंस की अपेक्षा रखते हैं, वह भी बिना लाखों रुपये की टर्मिनल फीस के।
प्लेटफॉर्म का चार्ट-आधारित इंटरफेस ट्रेडर्स को अलग-अलग टूल्स के बीच स्विच किए बिना विश्लेषण, निर्णय और निष्पादन की सुविधा देता है—यह कार्यप्रणाली अनुभवी बाजार प्रतिभागियों के बीच गहरी भागीदारी का कारण बनी है। लॉन्च के बाद से, साही ने अपना पूरा ट्रेडिंग स्टैक शुरू से तैयार किया है—प्रोप्राइटरी चार्टिंग, ऑर्डर एग्जीक्यूशन और रिस्क मैनेजमेंट के लिए ऑटोमेशन फीचर्स, जो एक्टिव डेरिवेटिव्स ट्रेडर्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं। इसका परिणाम बेहद तेज़ रहा है—अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच ट्रेड वॉल्यूम में 24 गुना वृद्धि और एक्टिव ट्रेडर्स में 19 गुना वृद्धि दर्ज की गई।
यह गति प्लेटफॉर्म के मजबूत स्केल से समर्थित है, जहां 13 करोड़ से अधिक ट्रेड्स निष्पादित किए गए, जिनमें से 86% से अधिक केवल वित्त वर्ष 26 में हुए। प्लेटफॉर्म ने लगभग 4 लाख डीमैट अकाउंट्स भी ऑनबोर्ड किए हैं, जिसने इस फंडिंग राउंड के लिए मजबूत आधार तैयार किया।
