Business

स्वयंसेवी संस्था ने की बीमार बच्चे की मदद, दवा के लिए दिए पैसे

स्वयंसेवी संस्था ने की बीमार बच्चे की मदद, दवा के लिए दिए पैसे

 जलपाईगुड़ी के 'आशार  आलो ' नामक स्वयंसेवी संस्था  की ओर से बीमार बच्चे की मदद की गयी। बताया जाता है बच्चे का पेट उल्टा हो गया है, वह जन्म से ही इस शारीरिक समस्या से पीड़ित है. उसके पेट में  लगातार दर्द हो रहा है। बच्चे की बिमारी की खबर मिलते ही  संगठन के सदस्य उनके घर गए और बच्चे के परिवारवालों को खुश खाद्य सामग्री के साथ साथ बच्चे की दवाई के लिए 2,200 रुपये नकद प्रदान किये। संस्था के सदस्य बिराज दास, प्रियंका सरकार अरुंधति सरकार, शुभंकर दे  समेत अन्य सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।
Read More
रोजगार की मांग एंव सरकारी अधिकारी के दुर्व्यवहार के खिलाफ धरने पर बैठा युवक

रोजगार की मांग एंव सरकारी अधिकारी के दुर्व्यवहार के खिलाफ धरने पर बैठा युवक

रोजगार की मांग एंव सरकार अधिकारियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ सिलीगुड़ी के  हिलकार्ट रोड स्थित खाद्य भवन के सामने एक विरोध प्रदर्शन शुरू  किया है।  प्रदर्शन कर रहा युवक ने बताया वह लम्बे समय से फ़ूड एंड सप्लाई ऑफिस में काम करते आ रहा था।  विधान सभा चुनाव के बाद अचानक उसे काम करने से मना कर दिया गया।  इसका कारण पूछे जाने पर उसे तरह तरह से परेशान किया जाने लगा। इन सबके खिलाफ वे आज धरना पर बैठे हैं।  इधर जानकारी मिली है कि  माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन आज उनसे मिल सकते हैं। 
Read More
डकैती की योजना बना रहे तीन डकैत गिरफ्तार ,धारदार हथियार बरामद

डकैती की योजना बना रहे तीन डकैत गिरफ्तार ,धारदार हथियार बरामद

न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे  तीन लोगों को गिरफ्तार किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने अंबिका नगर इलाके में बीती रात  करीब दस बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने एसआई गौतम मलिक और एएसआई खगेन बर्मन के नेतृत्व में  छापेमारी कर  तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया।  बाकी भागने में सफल रहे।  गिरफ्तार किए गए लोगों में भोलामोड़ निवासी सौरव विश्वास, शुभम दत्त और गोपाल मोहंत हैं. शुभम दत्त और गोपाल मोहंत  न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के ममतापाड़ा इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसी घर…
Read More
कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या ! पुलिस ने किया गिरफ्तार *शराब के पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर माँ को मौत के घाट उतरा

कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या ! पुलिस ने किया गिरफ्तार *शराब के पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर माँ को मौत के घाट उतरा

जलपाईगुड़ी में एक कलयुगी बेटे ने  मां की हत्या कर दी। जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के पातकाता ग्राम पंचायत के रायपुर चाय बागान के भगद  लाइन में इस घटना के बाद  सनसनी फ़ैल गयी। जानकारी के अनुसार  22 वर्षीय कृष्ण चिक बराइक ने बुधवार की सुबह शराब के अपनी माँ से पैसे  मांगे।  इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। तभी आवेश में आकर कृष्ण चिक बराइक ने  अपनी माँ सुंदरमोनी चिक बाराइक (35) पर लकड़ी के डंडे से जोरदार प्रहार किया। जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पातकाता ग्राम पंचायत के प्रधान  प्रधान हेमराम ने…
Read More
शहर को सेनिटाइज कर रहे रेड वालंटियर्स के सदस्य

शहर को सेनिटाइज कर रहे रेड वालंटियर्स के सदस्य

रेड वालंटियर्स के सदस्यों ने बुधवार को जलपाईगुड़ी शहर के  विभिन्न इलाके को सेनिटाइज किया।  आज संगठन के सदस्यों ने शहर के नयाबस्ती स्थित बीएसएनएल कार्यालय व जलपाईगुड़ी हेड पोस्टऑफ़िस  परिसर  को सेनेटाइज किया । रेड वालंटियर्स के सदस्यों ने कहा कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर पिछले  कुछ  दिनों से वे लोग पूरे शहर में सेनिटाइजेशन अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा  शहर में विभिन्न वार्डों में  कोरोना मरीजों के घरों व उसके आस पास के इलाके के साथ साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थानों को सेनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों को हर तरह…
Read More