ICSE-ISC परिणाम: सेंट एंथनी स्कूल के छात्र चमके, मैक चौधरी ने गणित में हासिल किए 100 अंक

गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2025  – 26  के ICSE (कक्षा १०वीं) और ISC (कक्षा १२वीं) परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इन परिणामों में जलपाईगुड़ी के 73  मोड़ स्थित सेंट एंथनी स्कूल (St. Anthony’s School) के विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

मेधावी छात्र और उनका प्रदर्शन:

विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मेधावी सूची में शीर्ष पर रहे छात्र इस प्रकार हैं:

ICSE (10 वीं):

मैक चौधरी: 95  प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से उन्होंने गणित में 100  में से 100 अंक हासिल कर सबको गौरवान्वित किया है।

नमन कुमार शाह: विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे।

नवजीत राय प्रधान: विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ISC (12 वीं):

प्रियांशु गोस्वामी: 97  प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

कंकणा राय और दुतिस घोष: क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

विद्यालय में उत्सव का माहौल:

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या (प्रिंसिपल) रेजिना गोम्स सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस गौरवपूर्ण क्षण को यादगार बनाने के लिए आज विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ सफल छात्रों का मुँह मीठा कराकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रेजिना गोम्स ने कछ छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का यह परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे जीवन में और भी ऊँचे मुकाम हासिल करेंगे।”

By Sonakshi Sarkar