Business

एक्सॉनमोबिल ने अपनी सिंथेटिक इंजन ऑयल रेंज का विस्तार किया

एक्सॉनमोबिल ने अपनी सिंथेटिक इंजन ऑयल रेंज का विस्तार किया

एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने टू-व्हीलर वाहनों के रखरखाव के लिए इंजन ऑयल की अपनी अपग्रेडेड मोबिल सुपर मोटो रेंज लॉन्च की। एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ दीपांकर बनर्जी ने कहा, “हमारी नई मोबिल सुपर मोटो रेंज को सिंथेटिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है ताकि लंबे इंजन लाइफ के लिए बेहतर इंजन वियर सुरक्षा प्रदान की जा सके, जिससे लोगों के लिए अपने टू-व्हीलर वाहनों को शीर्ष स्थिति में बनाए रखना आसान हो सके। " मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए इंजन ऑयल की नई मोबिल सुपर मोटो रेंज को एपीआई एसएन में अपग्रेड किया गया है, जो…
Read More
पान दुकान में लगी भयावह आग

पान दुकान में लगी भयावह आग

भारत-भूटान के सीमावर्ती शहर जयगांव के भक्त चौपथी इलाके में बुधवार रात अगलगी की घटना से सनसनी फ़ैल गई। घटना जयगांव के एक नंबर ग्राम पंचायत के भक्त चौपथी के एक पान दुकान की है। दुकान के मालिक का नाम गणेश प्रधान है। आग की खबर पाकर वह घटना स्थल पहुंचे और देखा कि उनकी पूरी दुकान जल गई है।गणेश ने बताया कि कैसे आग लगी, समझ नहीं आया। खबर पाकर मौके पर जयगांव से दमकल का एक इंजन पहुंचा और आग को काबू में किया। दमकल कर्मियों को अनुमान है कि शाट सर्किट की वजह से आग लगी है।
Read More
उपचुनाव में जीत से तृणमूल समर्थकों में ख़ुशी की लहर , निकाली रैली

उपचुनाव में जीत से तृणमूल समर्थकों में ख़ुशी की लहर , निकाली रैली

राज्य के चारों उपचुनावों में मिली अकल्पनीय सफलता से तृणमूल समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अलीपुरदुआर जिले में भी तृणमूल समर्थक जीत की ख़ुशी मना रहे हैं। जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की औरसे अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न इलाकों में विजय जुलूस निकाला गया. अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा प्रखंड के जटेश्वर बस स्टैंड, जटेश्वर बाजार समेत अन्य इलाकों में मंगलवार दोपहर को विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में अलीपुरद्वार जिले के तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव देवजीत पाल, तृणमूल नेता श्यामल कर, निर्झर दत्ता समेत अन्य पार्टी नेताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया.
Read More
वैन और बाइक की टक्कर में एक की मौत

वैन और बाइक की टक्कर में एक की मौत

वैन और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दोनों बाइक पर सवार थे। मंगलवार रात घटना गाजोल थाना के आगमपुर इलाके में हुई।मिली जानकारी अनुसार, मृतक का नाम कृष्ण बर्मन (26) और घायल का नाम स्वप्न बर्मन (35) है। वह कोलार इटीग्राम के रहने वाले बताते गये हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पेशे से राजमिस्त्री थे। दोनों मंगलवार रात आगमपुर में कुछ काम से गये थे और काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मोटर वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और वे…
Read More
टाटा मोटर्स ने पोडियम से बाल-बाल बचे ओलंपियनों का सम्मान किया

टाटा मोटर्स ने पोडियम से बाल-बाल बचे ओलंपियनों का सम्मान किया

टाटा मोटर्स ने हाल ही में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने वाले भारतीय एथलीटों को हैचबैक के स्वर्ण मानक अल्ट्रोज़ की चाबियां सौंपी हैं। उन्होंने भले ही पदक नहीं जीता हो, लेकिन अपने सराहनीय प्रदर्शन से लाखों लोगों का दिल जीता है और अरबों लोगों को प्रेरित किया है। उन्हें पहचानने और बधाई देने के लिए, टाटा मोटर्स ने हॉकी, कुश्ती, गोल्फ, बॉक्सिंग और डिस्कस थ्रो जैसे विभिन्न खेलों में 24 ओलंपियनों को सम्मानित किया। प्रत्येक एथलीट को हाई स्ट्रीट गोल्ड रंग में उनके स्वर्ण मानक प्रयासों को चिह्नित करने के लिए एक अल्ट्रोज़ सौंपा गया था।…
Read More