पुणे गैस का पूर्वोत्तर में विस्तार, गंगटोक में ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च किया

पुणे गैस ने गंगटोक में अपने नौवां अनुभव केंद्र खोला है। यह केंद्र कंपनी की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत पूर्वोत्तर भारत में अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा का उद्घाटन अध्यक्ष और प्रबंध डायरेक्टर जयसिंह संपत और कार्यकारी डायरेक्टर और सीईओ जेसल संपत के साथ-साथ फ्रेंचाइजी साझेदार संजय जैन, प्रिंस जैन और करण जैन की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में संदीप मालू, सारा लामा और अमर अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

यह केंद्र एलपीजीनियस जैसे अत्याधुनिक समाधानों का प्रदर्शन करेगा, जो ईंधन के पूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक स्मार्ट एलपीजी प्रणाली प्रदान करता है। साथ ही, इसमें फ्यूलफ्यूजन भी शामिल है, जो डीजल के उपयोग और उसके उत्सर्जन को कम करने के लिए एक ड्यूल-फ्यूल तकनीक है। यह वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं के लिए संपूर्ण गैस पाइपलाइन अवसंरचना समाधान भी प्रदान करेगा। सिक्किम, अपने बढ़ते पर्यटन क्षेत्र और विस्तारित वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ, हिमालयी क्षेत्र में एक प्रमुख बाजार के रुप में उभरा रहा है। सरकारी बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को बढ़ावा मिलने और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण कुशल ऊर्जा प्रणालियों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

गंगटोक में, शहर का बढ़ता हुआ आतिथ्य और सेवा क्षेत्र विश्वसनीय एवं स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की आवश्यकता बढ़ा रहा है। पुणे गैस के प्रवेश से लागत-कुशल और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के साथ स्थानीय व्यवसायों को समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिससे गंगटोक बाजार को पारंपरिक ईंधन प्रणालियों से दूर जाने में मदद मिलेगी और साथ ही परिचालन दक्षता में भी सुधार होगा। इस विस्तार पर बोलते हुए, जेसल संपत ने कहा कि पूर्वोत्तर में “अत्यधिक क्षमता” है और ऊर्जा अवसंरचना इसके विकास पथ के लिए केंद्रीय भूमिका निभाएगी।

By Business Bureau