17
Nov
दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिलीगुड़ी में आयोजित रोजगार मेला 2.0 के पहले ही दिन युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभर की 60 से अधिक नामीगिरामी कंपनियों ने 10,000 से ज्यादा युवाओं को नौकरियों के ऑफर दिए। रोजगार मेले में उत्तर बंगाल, पहाड़ी क्षेत्रों और आसपास के जिलों के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रोजगार मेले में एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, हीरो मोटो कॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, ताज ग्रुप, आईटीसी, इंडियो एयरलाइंस, अपोलो हॉस्पिटल सहित कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुई और युवाओं को स्थानीय समेत देशभर में नियुक्तिों का पेशकश की। इस वर्ष पूरा भर्ती…
