Accident

कूचबिहार में आग से 3 दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान 

कूचबिहार में आग से 3 दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान 

तूफानगंज शहर के रानीरहाट बाजार में देर रात भीषण आग लगने से 3 दुकानें जलकर राख हो गईं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, सूचना पाकर तूफानगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।  प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग में एक दशकर्मा का गोदाम, एक मिठाई की दुकान और एक राशन की थोक दुकान जलकर खाक हो गयी है । कारोबारी को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान होने का शुरुआती अनुमान है।
Read More
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये का दान दिया

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये का दान दिया

दिल्ली की मंडोली जेल में सलाखों के पीछे डाले गए 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले के मुख्य आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने ओडिशा के बालासोर जिले में भयानक ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय रेलवे को 10 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर राशि स्वीकार करने की अनुमति मांगी है और दावा किया है कि यह फंड उनकी कमाई के "वैध स्रोत" से है। अपने पत्र में सुकेश ने कहा कि प्रदान की गई धनराशि का उपयोग उन बच्चों की शिक्षा के लिए किया जा सकता है…
Read More
सिक्किम में भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, फंसे 2 हजार से ज्यादा पर्यटक

सिक्किम में भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, फंसे 2 हजार से ज्यादा पर्यटक

पूरे नॉर्थ सिक्किम में गुरुवार रात भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। नॉर्थ सिक्किम के टुंङ में स्थिति भयावह है। भूस्खलन से सड़क पर बडे-बडे पत्थर गिरकर सड़क बंद हो गया है। वहीं नॉर्थ सिक्किम के मानांग से चुंगथांग तक सड़क टूटकर बह गयी है। उल्लेखनीय है कि इन इलाकों में भारी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की खबर है। प्रशासन की ओर से सड़क को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। जानकारी मिली है कि सिक्किम में इस समय 2 हजार से…
Read More
बंगाल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मुख्य आरोपी कटक के अस्पताल से मिला: पुलिस

बंगाल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मुख्य आरोपी कटक के अस्पताल से मिला: पुलिस

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर के अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट के मुख्य आरोपी कृष्णपद बाग का ओडिशा के कटक के एक अस्पताल में पता लगाया और उसके बेटे और भतीजे को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, बैग उर्फ भानु उस पटाखा फैक्ट्री का मालिक है, जहां मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, विस्फोट के समय बैग भी मौजूद था और वह झुलस गया। मंगलवार को हुए ब्लास्ट के बाद…
Read More
कार के एयर कंडीशनर में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट- सेना जवान समेत 3 गैरेज कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

कार के एयर कंडीशनर में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट- सेना जवान समेत 3 गैरेज कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

सेना के वाहन में एयर कंडीशनर में गैस भरते समय गैस सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिलीगुड़ी नगरनिगम के वार्ड नंबर 13 के पंजाबी पाड़ा इलाके में हुई। ज्ञात हुआ है कि बुधवार की सुबह गैरेज के कर्मचारी सेना के एक वाहन में एयर कंडीशनर में गैस भर रहे थे। तभी कार के अंदर लगे एयर कंडीशनर का गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें गैरेज के 3 कर्मचारी और सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही उस वार्ड के पार्षद व मेयर माणिक डे मौके पर…
Read More