सिक्किम में भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, फंसे 2 हजार से ज्यादा पर्यटक

96

पूरे नॉर्थ सिक्किम में गुरुवार रात भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। नॉर्थ सिक्किम के टुंङ में स्थिति भयावह है। भूस्खलन से सड़क पर बडे-बडे पत्थर गिरकर सड़क बंद हो गया है। वहीं नॉर्थ सिक्किम के मानांग से चुंगथांग तक सड़क टूटकर बह गयी है। उल्लेखनीय है कि इन इलाकों में भारी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की खबर है। प्रशासन की ओर से सड़क को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। जानकारी मिली है कि सिक्किम में इस समय 2 हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। गुरुवार रात सिक्किम के पेगॉं के पास भूस्खलन के कारण लाचेन, लाचुंग, यूंगथांग के साथ संपर्क टूट गया है।