Accident

हाथी के हमले में  एक व्यक्ति की मौत

हाथी के हमले में  एक व्यक्ति की मौत

बानरहाट चाय बागान के १२६ सेक्शन में घास काटने के दौरान हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना बुधवार सुबह बानरहाट प्रखंड इलाके की है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर देखी जा रही है। इधर खबर मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लेने में जुट गया। कुछ देर बाद बानरहाट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read More