19
Aug
पावापुरी (नालंदा)। सूबे में पिछले कुछ समय से पुलों के टूटने और पानी के तेज बहाव में धराशायी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड में आठ साल पुराना पुल पानी के तेज बहाव के कारण धराशायी हो गया। एनएच-20 के खरांट मोड़ से नवादा के वारिसलीगंज जाने वाली सड़क से महतपुरा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर यह पुल बना हुआ था। इस पुल के टूटने से महतपुरा गांव का मुख्य सड़क से संपर्क गया है। पूरी तरह से कट ग्रामीण अभिषेक कुमार, लोकेश कुमार, शंकर कुमार,…
