18
Jun
बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर हुए नाव हादसे में डूबे एनएचएआई के पूर्व अधिकारी अवधेश कुमार सिन्हा (60) और उनके भांजे नीतीश कुमार (36) का शव बरामद किया गया। वहीं दो लोगों की तालाश जारी है। अवधेश कुमार सिन्हा नालंदा जिले के अस्थमा थाना अंतर्गत मालती गांव के रहने वाले थे। वहीं नीतीश कुमार सराय थाने के कमल बीघा का निवासी था। दोनों शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दूसरी तरफ अवधेश सिन्हा के बहनोई हरदेव प्रसाद और भाभी मंजू देवी को गंगा नदी में खोजने के लिए लगातार प्रयास जारी है।…
