29
May
जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओरसापाट घाटी में बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें नौ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बेलवार गांव से एक बारात ओरसा गई थी। विवाह समारोह के उपरांत सभी बाराती एक सवारी गाड़ी से लौट रहे थे। वापसी के दौरान ओरसापाट घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बेलवार गांव निवासी हेलारूस बेग की मौके पर ही मृत्यु…
