Blog

बंगाल में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, मरीजों की संख्या साढ़े चार हजार के पार

बंगाल में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, मरीजों की संख्या साढ़े चार हजार के पार

पश्चिम बंगाल में मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस साल डेंगू संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार के पार पहुंच गई है। संक्रमण के मामले में कोलकाता राज्य में दूसरे स्थान पर है, जबकि जिलों में मुर्शिदाबाद सबसे आगे है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक राज्य में डेंगू के 770 मामले सामने आए थे। 31 जुलाई तक यह संख्या बढ़कर एक हज़ार 946 हो गई और 31 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या तीन हज़ार 966 पहुंच गई। इसके बाद भी संक्रमण का सिलसिला जारी है।दो सितंबर…
Read More
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा जारी

अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को 32 करोड़ और ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर…
Read More
तीनों सेनाओं के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

तीनों सेनाओं के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए लगभग एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे भारतीय सेना के लिए केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर रेकी व्हीकल, हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड मैकेनिकल माइन लेयर्स, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक और सर्वत्र ब्रिज सिस्टम की खरीद की जाएगी। मंजूर किये गए प्रस्तावों में से लगभग 98 फीसदी खरीद भारतीय इंडस्ट्री से की जाएगी। रक्षा बलों के अलग-अलग अधिग्रहण प्रस्तावों को आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) यानी सैद्धांतिक एडमिनिस्ट्रेटिव मंजूरी मिलने से तीनों…
Read More
शानदार New Baleno के साथ ‘Dare to go Glam’: डायनामिक उपलब्धि हासिल करने वालों के लिए डिज़ाइन की गई

शानदार New Baleno के साथ ‘Dare to go Glam’: डायनामिक उपलब्धि हासिल करने वालों के लिए डिज़ाइन की गई

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुजुकी) ने स्टनिंग New Baleno पेश की है। इसे उन युवा और महत्वाकांक्षी शहरी लोगों को लुभाने के लिए बनाया गया है, जो अपनी जिंदगी सलीके और गरीमा के साथ जीते हैं। ‘Dare to go Glam’ के फिलॉसफी के साथ बनी यह गाड़ी प्रीमियम और प्रोग्रेसिव डिज़ाइन भाषा लेकर आई है, जो इस प्रीमियम हैचबैक के दमदार आकर्षण को और बढ़ाती है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करने वाली अग्रणी सुविधाओं से लैस, स्टनिंग New Baleno सुरक्षा और सुविधा का नया स्तर प्रदान करती है। इसमें Level 2 ADAS (रेडार और कैमरा…
Read More
बिहार में बाढ़ का कहर: 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 190 सामुदायिक रसोई और 171 मेडिकल कैंप सक्रिय

बिहार में बाढ़ का कहर: 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 190 सामुदायिक रसोई और 171 मेडिकल कैंप सक्रिय

राज्य में बाढ़ की वजह से 22 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। इस स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्यों का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि और बाढ़ की चुनौती से निपटने की दिशा में आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। व्यापक राहत अभियानों के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 190 सामुदायिक रसोई केंद्रों का सफल संचालन किया जा रहा है।इनके माध्यम से अब तक लगभग 2.51 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इस आपदा की घड़ी में राज्य…
Read More