मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुजुकी) ने स्टनिंग New Baleno पेश की है। इसे उन युवा और महत्वाकांक्षी शहरी लोगों को लुभाने के लिए बनाया गया है, जो अपनी जिंदगी सलीके और गरीमा के साथ जीते हैं। ‘Dare to go Glam’ के फिलॉसफी के साथ बनी यह गाड़ी प्रीमियम और प्रोग्रेसिव डिज़ाइन भाषा लेकर आई है, जो इस प्रीमियम हैचबैक के दमदार आकर्षण को और बढ़ाती है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करने वाली अग्रणी सुविधाओं से लैस, स्टनिंग New Baleno सुरक्षा और सुविधा का नया स्तर प्रदान करती है। इसमें Level 2 ADAS (रेडार और कैमरा के साथ) तथा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं, जिनमें आरामदायक लेदरेट अपहोल्स्ट्री है। स्टनिंग New Baleno की बुकिंग अब 11,000 रुपये में उपलब्ध है, और इसकी कीमतें 6,09,900/- रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।
स्टनिंग New Baleno पेश करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, श्री पार्थो बनर्जी ने कहा, “Baleno पिछले एक दशक से NEXA और प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट, दोनों की एक मजबूत स्तंभ रही है। अब स्टनिंग New Baleno ग्राहकों की उम्मीदों को नए सिरे से गढ़ने आई है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं, जिनमें Level 2 ADAS और NEXWave grille इसे आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं, जिससे यह दूर से ही अलग और आकर्षक दिखाई देती है। स्टनिंग New Baleno का ‘Dare to go Glam’ फिलॉसफी आज के उन महत्वाकांक्षी युवा ग्राहकों के इर्द-गिर्द बना है, जो बंधे-बंधाए ढर्रे को चुनौती देने की हिम्मत रखते हैं और अपनी अलग पहचान बिना किसी झिझक के, अपने ही अंदाज में जाहिर करते हैं।”
शानदार New Baleno के साथ ‘Dare to go Glam’: डायनामिक उपलब्धि हासिल करने वालों के लिए डिज़ाइन की गई
