16
Sep
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि कर नीति पर बहस केवल क्षेत्रीय हितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की व्यापक जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष, पूर्वानुमेय और निवेश व नवाचार के अनुकूल कर व्यवस्था पर जोर दिया। यहां ‘न्यू एज टैक्सेशन’ विषय पर आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय कर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि हाल के वर्षों में कर सुधारों का उद्देश्य अनुपालन को आसान बनाना, मुकदमों को कम करना और करदाताओं को अधिक निश्चितता प्रदान करना रहा है। उन्होंने फेसलेस असेसमेंट और अपील, प्री-फिल्ड व अपडेटेड रिटर्न,…
