16
Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में हवाई संपर्क, सामरिक सड़क कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और जल सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख की प्रगति और विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। इन परियोजनाओं से लोगों की यात्रा आसान होगी, बिजली और पानी की उपलब्धता बेहतर होगी तथा प्राचीन विरासत के संरक्षण को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण में योगदान देने वाले…
