16
Oct
शारदीय दुर्गोत्सव के बीच पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में इस बार मां दुर्गा के एक अनोखे और आकर्षक स्वरूप के दर्शन हो रहे हैं। यहां मां दुर्गा दस भुजाओं वाली महिषासुरमर्दिनी के पारंपरिक रूप में नहीं, बल्कि भगवान शिव के साथ शांत, सौम्य और द्विभुजा ‘शिवदुर्गा’ स्वरूप में पूजी जा रही हैं। करीब 8 फीट ऊंची इस प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु और दर्शक काफी आकर्षित हो रहे हैं। शांतिपुर के निवासी अतनु विश्वास के घर इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन बिल्कुल अलग अंदाज में किया गया है। बताया जा रहा है कि शांतिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे…
