19
Jan
पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। मंगलवार को बीएसएफ से जारी बयान में बताया गया है कि इन दिनों तस्करों को आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना मुश्किल हो रहा है, और जब उन्हें रोक दिया जाता हैं तो हताशा में वे बीएसएफ जवानों पर हमला कर रहे हैं।बॉर्डर आउटपोस्ट बामनाबाद के जवानों को फेंसेडिल बोतलों की तस्करी के बारे में विश्वस्त सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल मीमू बर्मन संदिग्ध इलाके में निगरानी करने पहुंचे। उसने एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत को…
